बालोतरा उपखंड में कोरोना का प्रकोप जारी : आज के दिन 56 संक्रमित केस,उप कारागृह रिफाइनरी मे भी पोजेटिव मामले

बालोतरा उपखंड में कोरोना का प्रकोप जारी : आज के दिन 56 संक्रमित केस,उप कारागृह रिफाइनरी मे भी पोजेटिव मामले



बालोतरा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बालोतरा उपखंड में सुबह के 56 नए मरीज मिले हैं।

वस्त्र नगरी बालोतरा में कोरोना कंट्रोल से बाहर होता जा रहा है। बालोतरा में रविवार सुबह के 56 केस पाए गए हैं। इसके अलावा वैक्सीन का स्टॉक भी खात्मे की कगार पर पहुंच गया है।  
बालोतरा में कोरोना महामारी का संक्रमण काबू पाना दिनोंदिन मुश्किल सा होता जा रहा है। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि यहां संक्रमण की रफ्तार इतनी तेज होती जा रही है कि हर रोज रोगियों की संख्या में लगभग 50 से अधिक का इजाफा हो जाता है। एक बार फिर रविवार को बालोतरा में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बड़ा उछाल आया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग नाहटा अस्पताल की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार अब नए कोरोना रोगियों की संख्या दिनो दिन रोगियों के आंकड़े को भी पार कर चुकी है। l
और नया पुराने