भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा के निर्देशानुसार आज भाजयुमो बालोतरा द्वारा सेवा कार्य का आयोजन किया गया युवा मोर्चा के कृष्णा बौराणा ने बताया कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश के सभी युवाओं को जरूररत मंद व्यक्तियो की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया था इसकी के तहत आज भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान व पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत के नेतृत्व में शहर के स्वच्छता सैनिकों को फेस शील्ड व मास्क पहनकर व सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश हंस को सभी कर्मचारियों के लिए सामग्री सौपी गई इस दौरान नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन व पूर्व पालिकाध्यक्ष पारसमल भंडारी ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनैतिक पार्टी नही बल्कि हर आपदा में जनसेवा के कार्य के लिये तत्पर रहने वाला संगठन हैं भाजपा युवा मोर्चा के लाखों कार्यकर्ता संगठन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में किसी भी प्रकार के सेवा कार्य के लिए जुटा हुआ है सेवा ही संगठन के प्रकल्प के साथ सेवा कार्य जारी है इस अवसर पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष राजेशपुरी जिला महामंत्री भरत मोदी धर्मेंद्र दवे कपिल दवे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे
Tags:
राजनीति