पत्रकारों के वेक्सिनेशन के लिए बालोतरा व सिवाना में विशेष शिविर लगाने की मांग -पत्रकारों को पचास लाख रुपये बीमा कवर सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह

पत्रकारों के वेक्सिनेशन के लिए बालोतरा व सिवाना में विशेष शिविर लगाने की मांग -पत्रकारों को पचास लाख रुपये बीमा कवर सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह



बालोतरा - इण्डियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट एशोसियेशन बालोतरा जिला इकाई की ओर से मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन उपखण्ड कार्यालय में नायब तहसीलदार हरीराम विश्नोई को सौंपा गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री उपेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री सबल सिंह भाटी व भवदीप सिंह चारण के निर्देशानुसार बालोतरा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह खारवाल व उपखण्ड अध्यक्ष अनिल वैष्णव के नेतृत्व में पदाधिकारियों व सदस्यों ने संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर कोरोना फ्रंट लाइन वर्कर सभी स्वीकृत व अधिस्वीकृत पत्रकारों के वेक्सिनेशन के लिए बालोतरा व सिवाना उपखण्ड मुख्यालयों पर विशेष शिविर लगाने की मांग की। साथ ही जानलेवा महामारी के दौरान जोखिम भरी स्थितियों में पत्रकारिता धर्म का पालन कर रहे पत्रकारों को पचास लाख रुपये के बीमा कवर से लाभान्वित करने की बात सुनिश्चित करने के लिए स्मरण करवाया। इस अवसर पर जिला महासचिव संजय शर्मा, भगाराम पंवार, सुरेश सुन्देशा, भैरूलाल प्रजापत, रामस्वरूप माली आदि मौजूद थे। जिला अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह खारवाल व उपखण्ड अध्यक्ष अनिल वैष्णव ने कहा कि कोरोना महामारी जानलेवा साबित हो रही है। प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में पत्रकार साथी कवरेज के दौरान खास एहतियात व सावधानी बरतें। यथासंभव कोशिश रखेंगे कि बेवजह बाहर नहीं निकलें। बार बार हाथ धोएं और सेनेटराईजर इस्तेमाल करें। बात करते समय दो गज की दूरी बनाए रखें।
और नया पुराने