प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर कोरोनाकाल में भाजपा ने प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में किये सेवा कार्य: अर्जुन मेघवाल
.................................
बालोतरा ! भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश ने कोरोना काल की दूसरी लहर के समय फेस कवर 9 लाख 98 हजार से अधिक, भोजन के पैकेट 6 लाख 41 हजार से अधिक, राशन पैकेट 3 लाख 30 से अधिक वितरित किये, तथा जागरुकता के लिये 2 लाख 57 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने जोधपुर संभाग के पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि मेरा बूथ कोरोना मुक्त अभियान में 40872 बूथों तक सम्पर्क, तथा 40 हजार यूनिट से अधिक रक्तदान किया गया उन्होंने कहा कि 452 वर्चुअल बैठकों में एक लाख से अधिक लोगों से संवाद किया, मेघवाल ने कोरोनाकाल में प्रदेशभर में भाजपा के सेवा ही संगठन के सेवा कार्यों को लेकर वर्चुअल प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये कहा ।
उन्होंने आगे कहा कि कोरोना की पहली लहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर पार्टी ने देश व प्रदेशभर में भोजन, राशन, पानी, दवाइयां इत्यादि को लेकर जरूरतमंदों की मदद की, इसी तरह दूसरी लहर में चिकित्सा सुविधाओं, राशन, भोजन इत्यादि मदद को लेकर पार्टी ने सेवा के कार्य किये।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं ने पूरी जीवटता के साथ कार्य किया, पिछली लहर में हमने हमारी विधायक व काफी संख्या में कार्यकर्ताओं को खोया, बहुत कार्यकर्ता अस्पतालों में सेवा करते रहे, हर बार पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, सांसदों-विधायकों ने लोगों की भरपूर मदद की।। सेवा कार्यों को गति देने व लगातार फीडबैक के लिये हमने 452 वर्चुअल बैठकें की, जिनमें लाखों लोगों से संवाद हुआ, इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा सहित पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के प्रमुख पदाधिकारी हमारा मार्गदर्शन कर मनोबल बढ़ाते रहे।
उन्होंने कहा कि, इस दौरान प्रदेश के गांवों, कस्बों व शहरों में भाजपा कार्यकर्ता लगातार लोगों की सेवा में लगे रहे। उन्होंने कहा कि, 20 अप्रैल 2021 को पार्टी ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया, जिसमें 45 कार्यकर्ताओं ने समर्पित होकर दिन-रात जरूरतमंदों के फोन रिसीव कर 14 हजार से ज्यादा आये कॉल्स में से 10906 का निस्तारण किया, उन्होंने कहा कि, हमारे विचार परिवार के सभी कार्यकर्ता सेवा कार्यों में जुटे रहे, सेवा भारती, आरोग्य भारती, विद्यार्थी परिषद, विश्व हिन्दू परिषद सहित सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी सेवा कार्य किये और भाजपा कार्यकर्ताओं को लगातार सहयोग प्रदान किया।
मेघवाल ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में पार्टी ने 14992 गांवों में 6870 शहरी वार्डों में कार्यक्रम किये, इस दौरान 6346 जागरूकता के कार्यक्रम हुये, 4 लाख 67 से अधिक मास्क वितरण, 35 हजार से अधिक सैनेटाइजर वितरण, 37 हजार से अधिक रोग प्रतिरोधक क्षमता किट वितरण, 75564 श्रमिकों को राशन किट वितरण, 90 हजार से अधिक जरूरतमंदों को भोजन वितरण, 10 लाख से अधिक ग्रामीणों की थर्मल स्कैनिंग की गई, 15228 यूनिट रक्तदान हुआ।। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया के आह्वान पर पार्टी के सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में अपना एक माह का वेतन दिया है, उक्त प्रेस कांफ्रेंस कार्यक्रम में बाड़मेर जैसलमेर जालौर सिरोही जोधपुर बालोतरा के पत्रकारों सहित बाड़मेर भाजपा बालोतरा जिला अध्यक्ष महेश जी चौहान, बालोतरा भाजपा प्रमुख रमेश भंसाली, पार्षद हीरालाल गोयल सहित कई लोग उपस्थित थे ।
जिला मीडिया प्रमुख रमेश भंसाली ने केन्द्रीय मंत्री व सांसद कैलाश चौधरी द्वरा संसदीय क्षेत्र में किये गए कार्यो के बारे में जानकारी दी व बाड़मेर से मुम्बई ट्रैन शीघ्र शरू करने की मांग की व साथ ही कोरोना के मृत्यु को प्राप्त हुए परिवार जन को पी म केयर फंड से राशि जल्द से जल्द मिले उसकी मांग की ।