*जसोल में 7 दिन का सम्पूर्ण लॉकडाउन*
*ग्रामवासियों ने लिया ऐतिहासिक निर्णय*
जसोल:- स्थानीय ग्राम पंचायत जसोल उपखंड अधिकारी नरेश सोनी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसने प्रधान भगवत सिंह जसोल, विकास अधिकारी शिवदयाल जी शर्मा, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, सरपंच ईश्वर सिंह चौहान , उपसरपंच राजेन्द्र छाजेड़ समस्त वार्डपंच एवं फल, किराना, सब्जी, विक्रेताओं की बैठक आयोजित हुई। जिसमें समस्त ग्रामवासियो ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हए 7 दिन का सम्पूर्ण लॉकडाउन जसोल में लगाने का निर्णय लिया गया। लॉकडाउन के दौरान सिर्फ दूध व मेडिकल की दुकान खुली रहेगी। उपखंड अधिकारी द्वारा ग्रामवासियो द्वारा लिए गए निर्णयों को ऐतिहासिक बताया। इस अवसर पर विकास अधिकारी सुशील कुमार, डॉ. सौरभ शारदा, पूर्व उपसरपंच भीखचन्द मेहता, आरआई पटवारी कुलदीप सिंह, व्याख्याता जगदीश गोस्वामी, शारीरिक शिक्षक हरीश शर्मा , वार्ड पंच राजेन्द्र सेजु, अभिषेक जैन, भरत गुरिया, शांतिलाल माली, वस्तीराम मेघवाल, बगदाराम माली, माधव माली, प्रकाश प्रजापत, अशोक बारासा, आदि उपस्थित रहे।