बालोतरा शहर में कोरोना संक्रमण का बढ़ता खतरा चिंता का विषय बना हुआ है। प्रशासन के हाथ-पांव फूल रहे हैं
तो चिकित्सका महकमा अब बेड कम पडऩे की चिंता में घुल रहा है। नेता जनता को बचाने के लिए रात-दिन दौड़ कर रहे हैं तो दानदाता ऑक्सीजन,दवाइयों और आपातकाल में आइसोलेशन वार्ड संचालन की जिम्मेदारी में जुटे हुए हैं,बावजूद इसके आमजन है कि सुधर ही नहीं रहा।
बालोतरा शहर की स्थिति यह है कि दुकानदार दुकान का मोह नहीं छोड़ पा रहे और आमजन बाजार की तफरी की इच्छा। दोपहर बारह बजे बाद मुख्य बाजार में भी भले ही सन्नाटा पसर जाता है, लेकिन गली-मोहल्लों में दिनभर वाहनों की आवाजाही जारी है। कहने को तो पुलिस तैनात है लेकिन मोबाइल से नजरें हटती नहीं तो फिर लोगों की आवाजाही कैसे नजर आए।
इन सबके बीच चिंतित वे लोग है जो जागरूक है और जो चाहते हैं कि सख्ती हो, लेकिन उनकी सुने भी तो कौन? बालोतरा शहर में पिछले दस दिन से हर दिन सौ से ऊपर कोरोन पॉजिटिव मरीज आ रहे हैं। नाहटा अस्पताल मेभी अब कोविड सेंटर बन चुका है तो जसोल फांटा पर स्थित एमबीआर महाविद्यालय में भी कोविड सेंटर में तब्दील हो चुके हैं। अब तो सुगम व्यवस्था देखकर अलग अलग जगह में कोविड आइसोलेशन वार्ड बन रहा है।
इससे यहां कोविड की भयावता को समझा जा सकता है। इतना होने के बावजूद पुलिस के ढुलमुल रवैये और आमजन की बेपरवाही चिंता का कारण बनी हुई है। हालांकि पुलिस शास्त्री सर्किल, मुख्य बाजार, अस्पताल के आसपास तो सख्त नजर आ रही है, लेकिन बाकी शहर में बेपरवाही ही है। शहर के हाउसिंग बोर्ड रोड में शाम को दुकानदार दुकानों के आगे बैठे गप्पे ठोकते नजर आते हैं, ये न तो सोशल डिस्टेंस की पालना कर रहे हैं और ना ही मास्क का उपयोग। वहीं, रोड पर वाहनों की आवाजाही रहती है लेकिन पुलिस के जवान सख्ती तो दूर किसी को रोक कर पूछते तक नहीं। एेसे में तफरी करने वाले युवाओं की तादाद बढ़ती जा रही है।
गली-मोहल्ले भगवान भरोसे- पूर्व में जहां पुलिस की गश्ती गलियों तक थी। एेसे में लोग घरों से बाहर निकलना भी पसंद नहीं करते थे, लेकिन इस बार मुख्य चौराहों पर भी पुलिस का प्रहरा सख्त नहीं है। एेसे में गली-मोहल्लों में लोग दिनभर वाहन दौड़ाते नजर आते हैं। अग्रवाल कोलोनी, क्षत्रियों का मोर्चा चौराहा, नया बस स्टैंड चौराहा, सहित सभी प्रमुख चौराहों पर तो पुलिस किसी से पूछताछ तक नहीं कर रही। इसके चलते दिनोंदिन युवाओं कफ्र्यू का उल्लंघन करना बढ़ता जा रहा है।
दुकानें खुल रही- गलियों में पुलिस व प्रशासनिक अमला नहीं खड़ा होने से दुकानें खुली हुई है। अब तो ठेले वाले भी गलियों में शाम व दोपहर में सामान बेचते नजर आ रहे हैं। विवाह समारोह पर भी कम सख्ती- विवाह समारोह में भी पुलिस व प्रशासन की कम सख्ती नजर आ रही है। हालांकि एक बार जरूर जानकारी होने पर अमला पहुंच रहा है, लेकिन वहां कार्मिक कम नजर आने से सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही है।
बालोतरा
सब्जी मंडी का यह आलम है कि सब्जियां खरीदने के लिए आस पास के सभी क्षेत्रों से यही आते है क्यों कि बालोतरा सब्जी मंडी यहां की सबसे बड़ी सब्जी मंडी है।ओर जो सब्जी मंडी के थोक व्यापारी है वे सभी अपनी सब्जी खरीद जोधपुर और अहमदाबाद के आलावा आस पास के ही गावो से किसान कृषक सब्जियां बेचने मंडी क्षेत्र में आते है।
अब बात जोधपुर ओर अहमदाबाद कि जाए तो यह आलम है
जोधपुर ओर अहमदाबाद अपने आप में कोराना हॉटस्पॉट की श्रेणी में आता है
हाली अमावस्या को ले करके रामदेव गोशाला में तैयारियां जोरों पर
जो सब्जियों की गाड़ियां बालोतरा मंडी में आती है वह गाड़ियां सभी रात को बालोतरा में प्रवेश करती है जिससे किसी भी प्रकार की स्क्रीनिंग होना असंभव है
मुख्य बात तो ये है समस्त जिलों और राज्यो कि सीमाएं सील होने के बावजूद आवश्यक वस्तुओं का अमन गमन हो रहा है ओर सब्जी मंडी में आ रही सब्जी एक्सपोर्ट की गाड़ियों खरीददारों ओर बेचने वालो के सेफ्टी कैसे होगी
आज जो सब्जी मंडी के क्षेत्र की तस्वीरों से यह साफ जायज है कि सेफ्टी से ज्यादा सब्जी है।
बालोतरा कोराना काल में भी गरीबों के खाने के ऊपर राजनीति
कई लोगो के सुझावों के यह कहा गया है कि सब्जी मंडी को कुछ दिनों के लिए अगर बंद कर दिया जाए तो बालोतरा वासियों ओर सब्जी विक्रेताओं के लिए लाभदायक रहेगा
फुटकर सब्जी विक्रेता गोपाल कच्छवाह का सुझाव
आज पूरे विश्व में कोरोना वायरस ने हाहाकार मचा दिया है भारत में पिछले कुछ दिनों से मरीजों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है
हमारे लिए बाड़मेर जिला भी सुरक्षित है हमारे बालोतरा मैं ईश्वर की कृपा से अभी तक इस महामारी से सभी सुरक्षित हैं लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से हमारे नजदीक जोधपुर जिले में इस महामारी के बढ़ते प्रकोप से चिंता का विषय है कल एक ही दिन में जोधपुर में 49 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पाए गए चिंता यह है कि जोधपुर की सीमा बाड़मेर बालोतरा से लगती है पूरे देश में लॉक डाउन है लेकिन आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही पर छूट है जोधपुर से हमारे बालोतरा मंडी में सब्जी आती है अतः में मैं बालोतरा सब्जी मंडी वह फ्रूट मंडी के अध्यक्ष महोदय से निवेदन करता हूं की मंडी के अंदर प्रवेश करने वाले बाहरी व्यक्तियों वह गाड़ियों की आवा जाई के लिए मंडी द्वार पर सैनिटाइजर मशीन लगाकर प्रवेश दे प्रशासन से भी उम्मीद करता हूं की अपने शांत बालोतरा में यह महामारी ना फैले इसलिए ऐसी व्यवस्था करें ताकि हर व्यक्ति को हर गाड़ी का सैनिटाइज होकर मंडी में प्रवेश मिले सावधानी और हम सबकी जिम्मेदारी है की हम सबको मिलकर इस लड़ाई में भागीदार बनकर कोरोना को हराना है