आहत को राहत प्रदान कर सेवा करना मानवता की मिसाल है: विधायक राजपुरोहित

आहत को राहत प्रदान कर सेवा करना मानवता की मिसाल है: विधायक राजपुरोहित

आहत को राहत प्रदान कर सेवा करना मानवता की मिसाल है: विधायक राजपुरोहित
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आहोर, शिवगंज व सुमेरपुर में वितरण किए मास्क, सेनेटाइजर व मेडिकल उपकरण
बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार आहत को राहत अभियान के तहत भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने रविवार को बालोतरा, आहोर, सुमेरपुर, शिवगंज, जालोर व सिरोही के कोविड अस्पतालों का दौरा कर मरीजों के हाल चाल जानकर अस्पतालों के डॉक्टरों व चिकित्साकर्मियों को मास्क, नेबुलाइजर, हाई फ्लो मास्क, ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, हैंड ग्लब्ज व सेनेटाइजर नि:शुल्क वितरण किए। अभियान के दौरान आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व गणपत बांठिया ने मरीजों को फूड पैकेट व एन-95 मास्क वितरण किए। विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए आमजन की नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर रहे दानदाता वास्तविक रूप से मानवता की मिसाल है। सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत ने कोविड केयर सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में कोरोना वॉरियर्स को मेडिकल उपकरण भेंट करते हुए भाजपा कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में गणपत बांठिया ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भाजपा का मूलमंत्र है जरूरतमंद की सेवा और हमारें कार्यकर्ता प्रतिदिन जोधपुर संभाग के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल उपकरण, मास्क, सेनेटाइजर व कोरोना संक्रमण बचाव के लिए आयुर्वेदिक इम्यूनिटी बूस्टर सहित अनेक इक्यूपमेंट नि:शुल्क पहुंचा रहे है जिससे हमारें स्वास्थ्यकर्मी व आमजन सुरक्षित रह सकें। आहत को राहत अभियान के दौरान विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से विडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए रूबरू होकर बातचीत की एवं मानवता की सेवार्थ जुटे रहने का मंत्र दिया। इस अवसर पर नगर पालिका सुमेरपुर अध्यक्ष ऊषा राठौड़, भाजपा जिला मंत्री पूनमसिंह परमार, भाजयुमों मंडल अध्यक्ष छगन सैन, डॉ सुभाष मीणा, डॉ कुलदीपसिंह, श्याम शर्मा, भाजपा नेता सोहनलाल सुथार, एडवोकेट गजेंद्रसिंह, करणसिंह भाटी, योगेंद्र कुमार, रणछोड जालोरा, शिवलाल सुथार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।   
और नया पुराने