भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा आज सेवा ही संगठन के तहत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया व सामग्री भेट की नगर उपाध्यक्ष राजेशपुरी ने बताया कि सेवा ही संगठन के दौरान आंगनबाड़ी कर्मचारियों द्वारा दी जा रही सराहनीय सेवाओ के लिए भाजपा परिवार द्वारा आभार जताया व उनको मास्क फेस शील्ड व सेनेटाइजर वितरण किये भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत ने कहा कि आप इस कोरोना काल में निरंतर सेवाए दे रहे हैं ओर घर घर जाकर लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रहे है इसके लिए आपको धन्यवाद ज्ञापित करते है इस दौरान नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा पूर्व पालिकाध्यक्ष पारसमल भंडारी भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत विजय चौधरी नगर उपाध्यक्ष राजेशपुरी गौतम चंदेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे