भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सेवा ही संगठन के तहत लगातार भाजपा कार्यकर्ता जनजागरण अभियान चलाकर लोगो को कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सेनेटाइजर बांटकर व आर्युवेदिक काड़ा पिलाकर सरकारी गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में रहने मास्क लगाने व हाथ धोते रहने सहित विभिन्न प्रकार से कोरोना से बचने का आग्रह किया है युवा मोर्चा के महिपालसिंह करणोतने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया व संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर लगातार कार्यकर्ताओं से वर्चुअल तरीके से जुडकर आमजन के सेवार्थ कार्य करने व हर उस जरूरमंद तक पहुचकर उनका यथासंभव मदद करने के लिये प्रेरित कर रहे हैं सेवा ही संगठन के धेय्य के साथ आज बालोतरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को मास्क व सेनेटाइजर बांटे व लगातार बढ़ रहे कोरोना बीमारी से बचने के लिए भीड़भाड़ में इलाके में जाने से बचने व घरों में रहने का आग्रह किया इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष डूंगरराम देवासी राजेशपुरी कपिल दवे सहित कई कार्यकर्ता साथ थे