चक्रवाती तूफान ताऊते से निपटने के लिए समुचित तैयारियां करने के निर्देश - मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिला कलक्टर के निर्देशों की पालना में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जारी किए आदेश l

चक्रवाती तूफान ताऊते से निपटने के लिए समुचित तैयारियां करने के निर्देश - मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिला कलक्टर के निर्देशों की पालना में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जारी किए आदेश l

बाड़मेर जिले में चक्रवाती तूफान ताऊते से निपटने के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक समुचित तैयारियां करने के निर्देश दिए गए है l मुख्य सचिव की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के बाद जिला कलक्टर लोक बंधु के निर्देशों की पालना में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विकास अधिकारियों को समुचित तैयारियां करने के  आदेश दिए है l
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने बताया कि जिले के समस्त विकास अधिकारियों को आने वाले तूफान को देखते हुए अपने पंचायत समिति क्षेत्र में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संसाधनों संबंधित तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं l उनके मुताबिक कोविड केयर सेंटरों, सीएचसी,पीएचसी में जेनरेटर,डीजी सेट,इनवर्टर की पुख्ता व्यवस्था की जाए l ताकि  ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स पर निर्बाध बिजली आपूर्ति जारी रहे l  ऑक्सीजन पर निर्भर कोरोना मरीजों के लिए बिजली की आपूर्ति बेहद जरूरी है l ऐसे में आपातकालीन स्थिति में सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं l मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि विकास अधिकारियों को आपातकालीन स्थिति में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों जेसीबी,लिफ्टिंग क्रेन,ट्रैक्टर,रोड रोलर्स, लोडर, नाव,रस्सी,ट्यूब, लाठी,मशाल,हेलमेट वगैरह की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं l रतनू ने बताया कि जो आमतौर पर डूबने वाले व्यक्तियों को बचाते हैं ,ऐसे  तैराकों और गोताखोरों की सूची एवं उनसे संपर्क करके आपातकालीन स्थिति में तैयार रहने के लिए निर्देशित करने को कहा गया है l इसी तरह जो संकट के समय जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद कर सकते हैं , ग्राम पंचायतों के अन्य प्रतिष्ठित लोगों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं l  उल्लेखनीय है कि  दक्षिण पूर्वी अरब सागर की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से  उत्तर उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ा है।  वर्तमान परिस्थिति के अनुसार यह गुजरात के पोरबंदर एवं नलिया के बीच 18 मई  को पहुंचने की संभावना है। राजस्थान में चक्रवाती तूफान ताऊते के असर से थंडर स्टॉर्म के साथ बारिश की गतिविधियों में 16 मई से ही बढ़ोतरी शुरू होगी। विशेष रूप से उदयपुर, कोटा और जोधपुर संभाग के जिलों में 16 मई को थंडरस्टॉर्म एवं अचानक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग  जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक
18-19 मई को सिस्टम का सर्वाधिक असर रहेगा l इस दौरान जोधपुर संभाग के बाड़मेर, जालौर, जैसलमेर जोधपुर तथा आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा नागौर, बीकानेर, चूरू, अजमेर, सिरोही जयपुर, भरतपुर सम्भाग और आस-पास के जिलों में कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
और नया पुराने