संकट की घड़ी में भामाशाहों का दान और समर्पण भाव: अतुलनीय: केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी
समदड़ी, सिवाना, पादरू, सिणधरी व जसोल में एन-95, मास्क, हाई फ्लो मास्क, ऑक्सीजन रेगुलेटर, ऑक्सीमीटर, दवाईयां व सेनेटाइजर भेंट किए
बालोतरा। मातृभूमि के भामाशाह दोनों हाथों से कोरोना संकट की घड़ी में मानवता की रक्षा करने के लिए आगे आ रहे है ऐसे दानदाताओं की सेवा और समर्पण भाव अनुकरणीय है। यह उद्गार केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी चौधरी ने कोरोना मरीजों व कोरोना वॉरियर्स की सेवार्थ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति व चंपालाल बांठिया चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित जन सेवा व समर्पण रथ को रवाना करने के दौरान कहीं। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी चौधरी ने कहा कि दान देने से इंसान के मन को शन्ति और आंतरिक ख़ुशी मिलती है। चौधरी ने कहा कि जब घर में धन और नाव में पानी आने लगे, तो उसे दोनों हाथों से निकालें. ऐसा करने में बुद्धिमानी है और दान के लिए वर्तमान ही सबसे उचित समय है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के साथ विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र समदड़ी, सिवाना, पादरू, सिणधरी व जसोल में एन-95, मास्क, हाई फ्लो मास्क, ऑक्सीजन मास्क, ऑक्सीजन रेगुलेटर, ऑक्सीमीटर, पीपीई शीट कवर, दवाईयां व सेनेटाइजर नि:शुल्क वितरण किए गए। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टर्स, अस्पताल स्टॉफ को मेडिकल उपकरण भेंट किए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं चंपालाल बांठिया ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर समाजसेवी सत्यनारायण बंसल, मदनलाल तातेड़, संदीप चौपड़ा आदि मौजूद थे।