मुख्यमंत्री के 12 अप्रेल को प्रस्तावित पचपदरा दौरे को लेकर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है,दौरे से पहले जिला कलेक्टर लोकबंधु ने पचपदरा व मंडापूरा में रात्रि चौपाल में जनसुनवाई की और समस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।देर शाम तक चली चौपाल में विधायक मदन प्रजापत सहित सभी प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
चौपाल में प्रमुख समस्या रिफाईनरी निर्माण के कारण दोनों गांवो में आबादी बढ़ने व हजारों प्रवासी मजदुरो के रहने के कारण पानी, बिजली व सीवरेज की समस्या सामने आने लगी है।
दोनों ग्राम पंचायतों के व्यापार मंडल व जनप्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर कस्बे में अतिरिक्त GSS लगाने की मांग ,ग्रामीणों बताया की कस्बे बढ़ती जनसख्या के कारण बिजली की खपत भी बढ़ गई है,लोड बढ़ने के कारण बार बार बिजली की बन्द होने से व्यापारियों के साथ ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के सामने स्थानीय अधिकारियों को लापरवाही के आरोप लगाए,ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांवो में करीब 15 दिन के अंतराल के बाद मीठे पानी की सप्लाई दी जा रही है जो नाकाफी है,बढ़ते पानी की मांग के चलते जल माफिया मुख्य लाइनों से टेंकर भर मजदूर कॉलोनियों में महंगे दाम पर बेच रहे है,वही अधिकारियो की मिलीभगत के कारण मुख्य लाइनों में अवैध कनेक्शन भी बढ़े है,ग्रामीणों ने अवैध कनेक्शन कटवा कर राहत दिलाने की मांग की।
बढ़ती मजदूर आबादी के कारण क्षेत्र में गंदगी भी बढ़ी है,ग्राम पंचायतों के पास सफाई को लेकर कोई विशेष बजट भी नही है जिससे आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है,दोनों गांव के जनप्रतिनिधियों ने सीवरेज के साथ स्पेशल पैकेज की मांग की।
वही रिफाईनरी निर्माण के कारण बन्द हुई 108 नमक खानों को लेकर नमक उत्पादकों ने नमक खानों के पुनः स्थापन के लिए जमीन आवंटन व रिफाइनरी के कारण बेरोजगार हुए नमक उत्पादकों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग के साथ रिफाईनरी में स्थानीय लोगो को रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग की।
रिफाईनरी के आसपास की ग्राम पंचायतो के जनप्रतिनिधियों ने रिफाईनरी सीएसआर के तहत विकास कार्य करवाने की मांग की।
विधायक मदन प्रजापत ने कहा सरकार की हर योजना का लाभ आम आदमी तक पहुचे यह प्रयास किये जा रहे है ,पचपदरा व मंडापूरा सहित अन्य गांवो की समस्याओं को लेकर जल्द ही समाधान के प्रयास किये जा रहे है।
जिला कलेक्टर लोकबंधु ने समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित विभागों को उनके समाधान के निर्देश दिए,वही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो व कर्मचारियों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही करने की बात कही।
जनसुनवाई में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू,एसडीएम नरेश सोनी सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।