तिलवाड़ा पशु मेले में रोचक एवं फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत अनेक प्रतियोगिताएं प्रतियोगिताएं आयोजित

तिलवाड़ा पशु मेले में रोचक एवं फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत अनेक प्रतियोगिताएं प्रतियोगिताएं आयोजित

 बालोतरा 2 अप्रैल 2022। भारत सरकार की सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर द्वारा स्थानीय जिला प्रशासन, ग्राम पंचायत, पशुपालन विभाग, केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान जोधपुर के सहयोग से  तिलवाड़ा पशु मेले में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव एवं केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं फिट इंडिया, स्वच्छ भारत, सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विषय पर अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसी अवसर पर विभाग द्वारा  फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई जो मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र बनी रही प्रदर्शनी आमजन ग्रामीणों पशु पालकों किसानों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध हो रही है केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सौभाग्य योजना क्रेडिट कार्ड इत्यादि पर लगाई गई ।

क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो जोधपुर द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को नगर परिषद बालोतरा की सभापति श्रीमती सुमित्रा देवी जैन ने देखा  और बताया कि तिलवाड़ा पशु मेले में आने वाले ग्रामीण जनों मेल आरतियां ग्रामीणों महिलाओं पशु पालकों किसानों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

इसी अवसर पर विभाग द्वारा दिलवाड़ा मेले में पशु पालकों के लिए साफा बांधना प्रतियोगिता, मटका दौड़ प्रतियोगिता, फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत तीन टांग दौड़ प्रतियोगिता, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता मौखिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विजेता प्रतिभागियों को प्रभारी अधिकारी तिलवाड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम डॉक्टर रामेश्वरी चौधरी, नायब तहसीलदार फतेह सिंह, वाइस प्रेसिडेंट गौतम चंद कांकरिया उद्योगपति लूनचंद सालेचा, लघु उद्योग मंडल बालोतरा के हनुमान जी के हाथों से पुरस्कार देकर के सम्मानित किया गया।
 
कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय लो वीक संपर्क ब्यूरो जोधपुर केकेआर सोनी ने सभी किसानों एवं अतिथियों के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभाग की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया

और नया पुराने