प्रदेश भर में राज्य सरकार की मंशा पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पट्टे देने की मनसा को लेकर पूरे प्रदेश भर में प्रशासन शहरों के संग अभियान कैंप का आयोजन किया गया पर बालोतरा शहर के नगर परिषद द्वारा आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान में समय पदाधिकारी नहीं मिलता है इससे परेशान होकर आम जनता को वापस उदास होकर वापस केंप से जाना पड़ता है।
दरअसल आपको बता देगी पिछले कुछ समय से बालोतरा के अलग-अलग भागों में अलग-अलग स्थानों पर प्रशासन शहरों के संग कैंप आयोजित किए जा रहे हैं जिसको लेकर शुक्रवार को राजू दास जी आश्रम में प्रशासन शहरों के संग अभियान आयोजित किया गया जिसमें अभियान में एक भी अधिकारी नहीं पाया गया जिसको लेकर आम जनता में आक्रोश है। अतिक्रमण के मामले को लेकर विकास कोठारी प्रशासन शहरों के संग अभियान में आए तो उन्होंने बताया कि एक भी अधिकारी सीट पर नहीं मिले तथा न ही अभियान में जनता का काम हो रहा है।