भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बालोतरा महेश बी चौहान ने तेरापंथ धर्म संघ के एक दशम अधिशास्ता धर्म चक्रवर्ती परम पूज्य गुरुदेव युग प्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के आगमन पर न्यू तेरापंथ भवन पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही इसके पश्चात महाश्रमण जी से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए संकल्प लिया कि नशा मुक्त व नैतिकता का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाश्रमण जी ने कहा कि मनुष्य जीवन में कभी भी नशा नहीं करना चाहिए। नशा मुक्त जीवन जीने के बारे में बताया आचार्य श्री ने नैतिकता को अहिंसा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। लोगों को नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करते हुए अपने प्रवचन में आचार्य ने कहा सद मार्ग पर चलकर ही मनुष्य मात्र का कल्याण संभव है मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म प्रत्येक जीव के लिए अपने हृदय में प्रेम उत्पन्न करना है। प्रत्येक जीव हम सबके लिए जरूरी है उन्होंने लोगों को समझाया नशा व्यक्ति और समाज दोनों को खोखला कर देता है नशा सेवन प्रत्येक बुराई की जड़ है। जिलाध्यक्ष चौहान ने आचार्यश्री महाश्रमण को जानकारी देते हुए वर्तमान स्थिति परिस्थिति तथा अपने द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान ने आचार्य महाश्रमण जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, नशा मुक्ति का लिया संकल्प
byUnknown
•