परिवर्तन यात्रा में आने के लिए महिला मोर्चा ने पीले चावल बांटे

परिवर्तन यात्रा में आने के लिए महिला मोर्चा ने पीले चावल बांटे

परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा बुधवार को बालोतरा सहित आसपास के क्षेत्र में पीले चावल बांटकर परिवर्तन यात्रा में आने के लिए न्योता दिया गया। भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष उषा चौहान ने बताया कि पिछले साडे चार वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने महिलाओं के साथ अत्याचार पेपर लीक जैसे कई समस्याओं को लेकर पूरे राजस्थान के जनता त्रस्त है। अभी सरकार को उखाड़ कर फेंकने का समय आ गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के द्वारा परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। इस संदर्भ में भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा परिवर्तन यात्रा में आने के लिए लोगों को पीले चावल बांटे गए। वही भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान ने कहा कि प्रदेश भर में जनता त्रस्त है। पूरे राजस्थान प्रदेश भर में साडे चार सालों में महिलाओं के साथ अत्याचार बलात्कार पेपर लीक युवाओं के साथ धोखा सहित कई तरह के कारनामे हुए। राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार से पूरी तरह से त्रस्त है। कांग्रेस सरकार को उखाड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी के द्वारा परिवर्तन यात्रा निकालकर एक परिवर्तन करने का संदेश दिया जा रहा है। जिसमें बालोतरा पचपदरा से तमाम जगहों पर दौरा कर पीले चावल बाटकर परिवर्तन यात्रा में आने का न्योता दिया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपुरोहित, भगवती पंवार, कांतिलाल राजपुरोहित सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
और नया पुराने