दूदवा गांव धूमधाम से मनाई अक्षयतृतीया महोत्सव

दूदवा गांव धूमधाम से मनाई अक्षयतृतीया महोत्सव

दूदवा।
कस्बे में शुक्रवार को हिंदुओ के पर्व अक्षय तृतीया(आखातीज) का त्यौहार श्रद्धापूर्वक मनाया गया। एबीवीपी प्रान्त कार्यसमिति सदस्य कमल प्रजापत ने बताया कि इस अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्रामीण एकत्रित होकर पांच धान इकट्ठे कर जमाने के शगुन देखे। इस साल अच्छे जमाने के संकेत पर एक दूसरे को गुड़ खिलाकर बधाई दी। वहीं लोगों को मनुहार स्वरूप खींच व गुड़ खिलाया गया। वहीं इस भयंकर महामारी कोरोना काल में घर परिवारों में अच्छे स्वास्थ्य लाभ व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व सरपंच हेमाराम प्रजापत, तगाराम प्रजापत, जोधाराम प्रजापत, लक्ष्मण कुमार प्रजापत, जोगाराम प्रजापत, दलाराम प्रजापत आदि मौजूद थे।
और नया पुराने