भाजपा नगर मण्डल कार्यसमिति कि बैठक सम्पन्न

भाजपा नगर मण्डल कार्यसमिति कि बैठक सम्पन्न

भाजपा नगर मण्डल कार्यसमिति कि बैठक सम्पन्न
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बालोतरा की मण्डल कार्यसमिति बैठक आयोजित हुई। भाजपा नगर मंडल महामंत्री मुकेश गुप्ता ने बताया कि मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,की तस्वीर के आगे दीप प्रज्वलित कर वन्दे मातरम् गीत के साथ मंडल कार्यसमिति बैठक का विधिवत शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा ने की एवं स्वागत भाषण एवं अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि आगामी दिनों में संगठन द्वारा शक्ति केंद्र, बूथ समिति ,एवं पन्ना प्रमुख तक के कार्य पार्टी द्वारा निर्धारित किए गए हैं उनको निष्ठा पूर्वक किए जाएंगे। एवम्  राजनैतिक प्रस्ताव पास कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की एवं राजस्थान की राज्य सरकार की नाकामियों को लेकर निंदा प्रस्ताव सर्वसहमति से पास किया गया। कार्यसमिति को संबोधित करते हुए पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण सड़क योजना के नाम से बजट स्वीकृत किया गया था।आज वो सड़कों के कार्य हो रहे हैं। लेकिन उसकी जुठी वाहवाही कांग्रेस के नेता लेकर अपने आप को विकास पुरुष कहते हैं । इनके राज में बढ़ी हुई बिजली दरों से एवम्,बिजली, पानी ,के लिए आमजनता तरस रही है। चिकित्सा के नाम पर राजकीय नाहटा अस्पताल जो पहले से ही भाजपा सरकार ने 150 बेड का कर दिया था लेकिन अभी उसकी  स्थानीय जनप्रतिनिधि सिर्फ थोथी घोषणाएं कर वाहवाही लूटते हैं। पूरे राज्य में महिलाओं, दलितों ,एवं आमजन पर अत्याचार की घटनाएं रोज घटित हो रही है। लेकिन राज्य सरकार कुंभकरणी की नींद में सोई हुई है । इनके विधायक कोरोना काल में भी होटलों में बंद रहे एवं सरकार बचाने के लिए इधर-उधर घूमते रहे। ऐसी निकम्मी और भ्रष्ट सरकार को राज करने का कोई हक नहीं है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अधक्ष महेश बी चौहान ने कहा कि पार्टी की रीति नीति, सिद्धांत ,और विचारधारा के साथ में निरंतर संगठन का कार्य निस्वार्थ भाव से करें हैं। भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। भाजपा में परिवारवाद वंशवाद जातिवाद की कोई जगह नहीं है। पुरी पार्टी को एक परिवार मानकर संगठन का कार्य किया जाता है ।पार्टी  की स्थापना से लेकर आज दिन तक पार्टी का हर एक कार्यकर्ता आम जनता के सुख दुख में साथ रहकर कार्य कर रहा है। जब भी राज्य में हो या केंद्र् में सत्ता में आने पर राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर के देश हित के कार्य किए जो अनुकरणीय है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का केंद्र में सरकार बनी उस समय प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना बनाकर गांवों को सड़कों से जोड़नेे का कार्य किया। एवंं वर्तमान में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक महामारी कोरोना  संकट में देश ने एकता के साथ मिलकर इस महामारी से लड़ने की ताकत दिखाई है। पहली एवं दूसरी लहर में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड लोगों को मुफ्त में अनाज उपलब्ध करा रहे हैं। पुरे देश में मुफ्त कोरोना वैक्सीन का टीका लगाकर ऐतिहासिक कार्य किए हैं। हमारा मूलमंत्र सबका साथ ,सबका विकास , सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। नगर मंडल कार्यसमिति बैठक को भाजपा जिला महामंत्री भरत मोदी भाजयुमो जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाअध्यक्ष तगाराम मेघवाल जिला मंत्री हनवंत सिंह रामपुरा ने संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती के लिए निस्वार्थ एवं निष्ठा के साथ संगठन का कार्य करने की बात कही। समापन सत्र में कोरोना काल में दिवंगत आत्माओं को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई एवं राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन किया गया ।इस अवसर पूर्व पालिका अध्यक्ष पारसमल भंडारी जिला कोषाध्यक्ष हनुमान पालीवाल पूर्व पालिका उपाध्यक्ष भोमाराम पवार गोपाल पारीक जिला मंत्री मदन सिंह राजपुरोहित बजरंग चौधरी शैतानसिंह चारण नगर मंडल उपाध्यक्ष अंबादान रावल महेंद्र श्रीमाली जगदीश सिंह राजपुरोहित शिव कुमार ढेलरीया जगदीश प्रसाद चंदेल खेमाराम चौधरी गोविंद प्रजापत मंगलाराम चौधरी पारसमल जांगिड़ उपसभापति प्रतिनिधि नैनाराम सुंदेशा पार्षद नगराज प्रजापत रमेश पुरी सुनील वैष्णव घेवरचंद भील सांवलराम भाटी विक्रमसिंह तंवर कांतिलाल घांची हनुमान घांची महेश परमार महावीर माली  सवाईराम  सुथार रामचंद्र डांगी साबिर भाई उदाराम बंजारा लक्ष्मण गहलोत अरूण सालेचा हितेश पटेल महेन्द्रसिंह गोलियां कमलेश ढेलरिया विमल मालवीय नेमीचंद जीनगर सुरेश पालीवाल राजेश सांखला धर्मेंद्र दवे सीताराम माली भलाराम चौधरी रणछोड़ सिंह सिसोदिया डूंगरराम सुथार वासुदेव खत्री ओमप्रकाश गहलोत पारसमल भाटी दिनेश सैनी गौतम गोयल महेंद्र सोलंकी वासुदेव अग्रवाल अर्जुनदास संत मांगीलाल सलूदिया केवलचंद मेघवाल बाबूगिरी गोस्वामी वीरमसिंह राजपुरोहित विक्रम भंडारी रूपाराम प्रजापत सुरेश कोठारी मिश्रीमल सुथार नारायणराम जीनगर मुकेश भील रणजीत पवार जबराराम सांसी महेंद्र गौड़ अशोक पालीवाल रमेश वैष्णव किशोर जीनगर शहीद सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

और नया पुराने