रक्तकोष मित्र मंडल ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस,युवा दिवस पर यातायात पुलिस के साथ 1000 मास्क वितरण किए

रक्तकोष मित्र मंडल ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस,युवा दिवस पर यातायात पुलिस के साथ 1000 मास्क वितरण किए

*रक्तकोष मित्र मंडल ने  मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस*

*युवा दिवस पर यातायात पुलिस के साथ 1000 मास्क वितरण किए*

बालोतरा के रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म जयंती का आयोजन बड़े धूमधाम से किया।स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह में बालोतरा बीजेपी जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान एवं यातायात पुलिस निरक्षक पपाराम की उपस्थिति में स्वामी जी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर याद किया।जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान ने बताया कि 12 जनवरी को हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। राष्ट्रीय युवा दिवस भारत के उन युवाओं व नौजवानों को समर्पित एक खास दिन है, जो देश के भविष्य को बेहतर और स्वस्थ बनाने का क्षमता रखते हैं। भारतीय युवा दिवस को 12 जनवरी को मनाने की एक खास वजह है। इस दिन स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। स्वामी विवेकानंद की जयंती को देश के युवाओं के नाम पर समर्पित करते हुए हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।सवाल है कि स्वामी विवेकानंद का युवाओं से क्या नाता है, जिसके कारण उनके जन्मदिन को युवा दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। विवेकानंद जयंती को कब से राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत की गई।वही यातायात पुलिस निरक्षक पपाराम ने बताया की आज रक्तकोष मित्र मंडल के युवाओं ने युवा दिवस पर 1000 मास्क वितरण कर बहुत ही नेक कार्य किया है जो कोरोना महामारी को देखते हुए आमजन को सतर्क रहने का संदेश है।युवा दिवस कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष दिनेश प्रजापत, उपाध्यक्ष सलीम खिलेरी, सचिव रावत बौद्ध, जिला सयोजक महेन्द्र परिहार,मीडिया प्रभारी नरपत सिंह उमरलाई,कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान,देवेंद्र राजपुरोहित,अरुण गोस्वामी,वीर सिंह सूर्या रेस्टोरेंट,ब्लॉक प्रभारी पंकज डाभी,बालू दवे, अनोप दर्जी,घेवर राठौड़, नारायण साईं,दमित गोल,जालाराम बायतु,अशोक शर्मा,दिलीप सिंह,गोविंद पारंगी,महेद्र कटारिया,मदन पांचाल,विक्रम सिंह चारण,राजूराम गोल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और नया पुराने