भाजपा प्रदेशाध्यक्ष देव दर्शन यात्रा पर कल बालोतरा आएंगे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष देव दर्शन यात्रा पर कल बालोतरा आएंगे

बालोतरा ! भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया अपनी देव दर्शन यात्रा के तहत आज भाजपा के बालोतरा जिले में प्रवास पर रहेंगे ।

      जिला मीडिया प्रभारी डॉ रमेश भंसाली ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा में चार दिवसीय देव दर्शन यात्रा के तहत जैसलमेर, बाड़मेर जिले में प्रवास के बाद आज सोमवार 10 जनवरी को दोपहर 1 बजे संगठन के बालोतरा जिला में पधारेंगे जिसके तहत वे सिणधरी जेतेशवर धाम,  ब्रह्मधाम मंदिर आसोतरा, माजीसा मंदिर जसोल, जैन तीर्थ नाकोड़ा जी, रणछोड़ राय मंदिर खेड दर्शन व संगठन के मुख्य कार्यकर्ताओं से बैठक व विचार विमर्श करेंगे । 

    भंसाली ने बताया कि जिले में प्रवास के तहत जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, जिला प्रभारी शंकर सिंह राजपुरोहित, पूर्व राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, सिवाना विद्यायक हमीर सिंह भायल, संगठन प्रदेश मंत्री के के विश्नोई, कल्याणपुर प्रधान उम्मेद सिंह अराबा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गणपत बांठिया सहित वरिष्ठ भाजपा नेता साथ  मे रहेंगे ।

     जिला महामंत्री भरत मोदी ने जानकारी दी कि सर्वप्रथम सिणधरी जेतेश्वर धाम दर्शन  में सिणधरी मण्डल अध्यक्ष निम्बाराम प्रजापत व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जयराम प्रजापत करेगे । फिर मुख्य कार्यकर्ताओ जिला बैठक लगे जिसका संचालन जिला महामंत्री सुखराम विश्नोई, सुखराम जीनगर व जिला मंत्री खेताराम प्रजापत देखेगे जिसमे जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष , मंडल प्रभारी , जिला मोर्चा अध्यक्ष ,प्रधान व उप प्रधान, सभापति उप, सभापति एवं वरिष्ठ जन अपेक्षित रहेंगे उसके पश्चात ब्रह्मधाम दर्शन पर  सिवाना मण्डल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित, पचपदरा मण्डल अध्यक्ष डूंगरराम देवासी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोविन्द सिंह राजपुरोहित,  जिला मंत्री मदन सिंह राजपुरोहित,  महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, जसोल माता राणी भटियाणी मंदिर दर्शन पर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शांतिलाल सुथार, वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी सिंह टापरा, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत व उनकी टीम, जैन तीर्थ नाकोड़ा दर्शन पर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणपत बांठिया, नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन,  मीडिया प्रभारी रमेश भंसाली  और खेड़ दर्शन पर शहर मण्डल अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, पार्षद हीरालाल गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश गुप्ता को व्यवस्थाओ का दायित्व दिया गया  । देव दर्शन के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगे ।

     

और नया पुराने