स्वामी विवेकानंद को किया याद
कृष्णा सेवा संस्थान के अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे और सदस्यों द्वारा स्वामी विवेकानन्द की जन्म जयंती पर उनको याद किया गया।दवे ने बताया कि स्वामी विवेकानंद हिन्दू राष्ट्र का अभिमान और विश्व के समस्त सनातन धर्मी युवा वर्ग के लिए मार्गदर्शक थे।शिकागो के धर्म सभा में उनके द्वारा दिया गया हिन्दू धर्म पर सम्बोधन आज भी सुनकर हमें हमारी संस्कृति पर गर्व होता है ।आज उनकी जन्मजयंती पर हम सभी कृष्णा सेवा संस्थान के सदस्य उनको पुष्प अर्पित करते हुए नमनःकरते है और समस्त सदस्यों से निवेदन करता हूँ कि हम सभी उनके पद चिन्हों पर चलते रहे।