विभिन्न गांवों का किया दौरा ओमीक्रोम के बढ़ते वायरस को लेकर जागरूकता का दिया संदेश :कालूड़ी

विभिन्न गांवों का किया दौरा ओमीक्रोम के बढ़ते वायरस को लेकर जागरूकता का दिया संदेश :कालूड़ी

विभिन्न गांवों का किया दौरा ओमीक्रोम के बढ़ते वायरस को लेकर जागरूकता का दिया संदेश :कालूड़ी 

मास्क व सैनेटाइजर का किया वितरण

भारतीय जनता पार्टी स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान जिला प्रभारी गोविंद सिंह राजपुरोहित कालूडी ने आज उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा किया माजीवाला,असाडा, जागसा,कितपाला,वरिया,कतवारी सिणली,सीमालिया विभिन्न गांव का दौरा किया कोरोना के प्रति जागरूकता को लेकर के तीसरी लहर नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते प्रकोप के बारे में ग्रामीणों को जागरूकता का संदेश दिया।
साथ ही आगामी कुछ दिनों तक अपने आसपास विशेष सतर्कता रखते हुए कोरोना से बचने का प्रयास करें।
मास्क व सैनेटाइजर का वितरण करते हुए विभिन्न गांव में लोगों को बढ़ते ओमीक्रोम वायरस से हमेशा बसने के लिए हर समय मास्क लगाकर रखते हुए दो गज की दूरी मास्क है जरूरी इस नियम का पालन करने के बारे में भी सभी को अवगत करवाया।
साथ ही सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के नियमों का पालन अवश्य रूप से करें। सार्वजनिक रूप से इकट्ठा नहीं हो।
इस दौरान साथ में भाजपा जिला महामंत्री सुखदेव जीनगर, भाजपा जिला मंत्री मदन सिंह राजपुरोहित, पार्षद महावीर माली, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दशरथ सिंह तरसिगड़ी, दुर्ग सिंह राजपुरोहित, राजेशपूरी, गौतम चदेल, एडवोकेट विशन सिंह जागसा,चैन सिंह, जोग सिंह असाडा प्रवीण जैन, घेवर राम पालीवाल, घेवर राम भील सहित कई कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
और नया पुराने