बाबासाहेब ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:- बांठिया

बाबासाहेब ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:- बांठिया


बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा एस सी मोर्चा द्वारा संविधान रचयिता दलितों के मसीहा भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि समरसता दिवस में रूप में मनाई।
भाजपा एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष तगाराम मेघवाल ने बताया कि भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 67 वीं पुण्यतिथि को समरसता दिवस के रूप में मनाते हुए भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के मुख्यातिथि में नगर परिषद उद्यान में स्थित अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनको याद किया।
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बांठिया ने
सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब ने असीम कठिनाईयों के साथ अपने जीवन शुरुआत
की और अन्त में भारत के संविधान के निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान देकर देश के मजबूत लोकतंत्र
की नींव रखी।बाबा साहेब एक राजनीतिज्ञ, विधिवेत्ता, पत्रकार, दार्शनिक, समाज सुधारक, इतिहासकार, लेखक, अर्थशास्त्री, शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी जैसी अनेक प्रतिभाओं के धनी थे।मुश्किलों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उनकी बहुमुखी प्रतिभा के कारण ही उन्हें विश्व के सर्वश्रेष्ठ सौ विद्वानों में गिना गया।बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समरसता और समानता के लिए जो मार्ग दिखाया, उस पर आगे बढ़ते हुए हम सभी देश और समाज के नवनिर्माण में भागीदारी निभायें।एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष तगाराम मेघवाल ने कहा कि बाबा साहेब की दूरदर्शी सोच और संविधान निर्माण के माध्यम से भारत गणराज्य की सामाजिक और कानूनी नींव को सुदृढ़ बनाने में उनके योगदान का देश सदैव ऋणी रहेगा।
इस दौरान नारायण जीनगर,राजेश सांखला,
सांवलराम भाटी,साबिर भाई मेहर,गौतम जीनगर,
लीलाराम,रमेश सहित अनेको लोग मौजूद थे।
और नया पुराने