डोटासरा द्वारा RSS पर कि टिप्पणी पर बालोतरा भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष का पलटवार,संघ को समझने के लिए नया जन्म लेना पडेगा:-चौहान

डोटासरा द्वारा RSS पर कि टिप्पणी पर बालोतरा भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष का पलटवार,संघ को समझने के लिए नया जन्म लेना पडेगा:-चौहान

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बयानों में तल्खी देखने को मिल रही है। इस बीच कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के एक बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे आरएसएस को बिल में घुसाने की बात करते नजर आ रहे हैं,वहीं डोटासरा के इस बयान पर बालोतरा भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान ने पलटवार करते हुए कहा किगोविंद सिंह डोटासरा ने RSS  पर टिप्पणी कि यह सरासर गलत है। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश में चौहान ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा एक बार अपने गिरेबान में झांक कर देखले। संघ कोई राजनीतिक संगठन नहीं है संघ राष्ट्रभक्ति का संघ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में किसी तरह की कोई राजनीति नहीं होती है। गोविंद सिंह डोटासरा ने किस हिसाब से RSS पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। यह सरासर गलत है। तथा इसका कोई अनुमान नहीं लगा सकता।
*संघ को समझने के लिए नया जन्म लेना पडेगा:-चौहान*

भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान ने कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समझने के लिए नया जन्म लेना होगा। इस प्रकार r.s.s. पर टिप्पणी करना निंदनीय है। चौहान ने प्रश्न वाचक चिन्ह खड़ा करते हुए कहा कि आप के शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में लोगों की ट्रांसफर के लिए पैसे लेकर ट्रांसफर की जा रही थी। और मुख्यमंत्री आपके सामने बैठे होते और शिक्षक कहते हैं कि हमारे पैसे लेकर ट्रांसफर करवाई जा रही है। केवल भ्रष्टाचार की बू आती है। इसके बाद भी आप शिक्षा मंत्री बने रहते हैं। इससे बड़ी शर्म की क्या बात हो सकती है।

*पेपर लीक हो जाते हैं और युवाओं का भविष्य खराब हो जाता है।*

पूर्व जिलाध्यक्ष महेश जी चौहान ने पेपर लीक मामले में कहा कि शिक्षा मंत्री के कार्यकाल में पेपर लीक होना बहुत ही शर्मसार है। पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य खराब हुआ है। गोविंद सिंह डोटासरा को खुद को शर्म आनी चाहिए तथा राजनीति से संन्यास लेना चाहिए।
और नया पुराने